फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former Prime Minister Rajiv Gandhi remembered on anniversary

पूर्व पीएम राजीव गांधी को जयंती पर किया याद

Sun, 21 Aug 2016 02:11 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sun, 21 Aug 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Rajiv Gandhi remembered on anniversary
- फोटो : file photo

नगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश, ढालावाला 14 बीघा और र्स्वागाश्रम ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी का 72वां जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों को याद किया।

विज्ञापन


शनिवार को रेलवे रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पार्टी के नगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि पूर्व पीएम गांधी युवाओं के हृदय सम्राट थे।  बताया कि गांधी ने देश के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए। उनके सिद्धातों को जीवन में लागू करना होगा। मौके पर दर्जाधारी विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला, नंद किशोर जाटव, मदनमोहन शर्मा, विमला रावत, मुमताज, हाशिम, मधु जोशी, वेद प्रकाश ढींगरा, चंदन सिंह पंवार व सुनील दत्त आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


इधर, ढालवाला चौदह बीघा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण और नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में भजनगढ़ स्थित कुष्ठालय में फल बांटे। मौके पर वीरेंद्र कंडारी, जगमोहन भंडारी, राजेंद्र राणा, प्रेम सिंह नेगी, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, कमलेश पैन्यूली व सचिन सेमवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, र्स्वागाश्रम जौंक में कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी को याद कर उनके चित्र पर श्रद्घासुमन अर्पित किए। नगर अध्यक्ष आदेश तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साधु संतों को फल बांटे। मौके पर उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक इंद्र प्रकाश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र राणा, माधव अग्रवाल, गीता राणा, पार्वती नेगी, अनिल तिवारी, रवि कुमार, अंकित गुप्ता व राजेश कंडारी आदि उपस्थित थे। 

पंचायती राज व्यवस्था के लिए हमेशा याद रहेंगे राजीव गांधी
डोईवाला। युवा कांग्रेस डोईवाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 72वें जन्मदिन के मौके पर डोईवाला महाविद्यालय में पौधरोपण किया। इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनमोहन नौटियाल ने कहा कि देश के युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार और देश में पंचायती राज व्यवस्था बनाने में योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव अनीस अहमद ने कहा कि देश को आर्थिक, सैन्य और सांस्कृतिक मोर्च पर सशक्त बनाने में स्व राजीव गांधी ने विशेष प्रयास किए। हरिद्वार लोकसभा महासचिव मुकेश प्रसाद ने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने और देश में अमन चैन बनाने के लिए स्व गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। कार्यकर्ताओं ने कई स्थान पर छायादा, फलदार और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।


कार्यक्रम में विकास कश्यप, नवीन मिश्रा, सीताराम, महेश लोधी, आशिक अली, पंकज, शुभम पाल, ममता बर्तवाल, विवेक सैनी, हरजीत सिंह सुमित वर्मा आदि मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed