फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former President and former Prime Minister of Bosnia-Herzegovina arrived Tirthnagri

बोस्निया पूर्व राष्ट्रपति और हर्जेगोविना के पूर्व प्रधानमंत्री पहुंचे तीर्थनगरी

Wed, 21 Dec 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Wed, 21 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Former President and former Prime Minister of Bosnia-Herzegovina arrived Tirthnagri
बोस्निया और हर्जेगोविना के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री को रुद्राक्ष का पौधा भेंट करते आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज। - फोटो : amar ujala

बोस्निया और हर्जेगोविना (यूरोप) के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व प्रधानमंत्री हैरिस सिलाजिक परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। पहली बार तीर्थ नगरी पहुंचने पर आश्रम अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उनका स्वागत किया। इस दौरे में पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी सल्मा भी साथ हैं।

विज्ञापन



आश्रम अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती ने उन्हें आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। हैरिस सिलाजिक की पत्नी सल्मा योग साधक होने के कारण उन्होंने जीवा की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात कर आश्रम में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग फेस्टिवल की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


इस दौरान भगवती सरस्वती ने उन्हें मार्च 2017 में होने वाले योग महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया। सांय को पूर्व राष्ट्रपति  परमार्थ निकेतन आश्रम के गंगाघाट पर होने वाली सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए। आश्रम अध्यक्ष ने उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed