फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former Minister of State acquitted in case of violation of

Rishikesh News: आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व राज्यमंत्री दोषमुक्त

Thu, 22 Jun 2023 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Former Minister of State acquitted in case of violation of
16 साल पुराने मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी दुबे ने सुनाया फैसला
विज्ञापन




सोलह साल पहले विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व राज्यमंत्री मनीष नागपाल को न्यायालय ने दोषमुक्त करार दिया है।




पूर्व राज्यमंत्री मनीष नागपाल के अधिवक्ता मनीष धीमान ने बताया कि बताया डोईवाला पुलिस ने वर्ष 2007 में विधानसभा चुनाव में नागपाल के खिलाफ आचार संहिता का उल्लघंन करने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस द्वारा दाखिल आरोप पत्र के आधार पर मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी दुबे के न्यायालय में हुई। अभियोजन की ओर से न्यायालय में चार गवाह प्रस्तुत किए गए। अधिवक्ता मनीष धीमान ने पूर्व राज्यमंत्री की ओर से दलील प्रस्तुत की। न्यायालय ने पत्रावली में मौजूद साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर मनीष नागपाल को दोषमुक्त कर दिया। मनीष धीमान ने बताया कि अभियोजन पक्ष ने मामले में ऐसा कोई ठोस सुबूत न्यायालय में दााखिल नहीं किया जिसे आचार संहिता का उल्लघंन होना साबित हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed