{"_id":"68daedd1c7d59a88820bc26f","slug":"former-cm-koshyari-emphasized-on-swadeshi-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-800560-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: पूर्व सीएम कोश्यारी ने दिया स्वदेशी पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: पूर्व सीएम कोश्यारी ने दिया स्वदेशी पर जोर
Tue, 30 Sep 2025 02:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
आदर्श औद्योगिकी स्वायत्ता सहकारिता संस्था की ओर से सोमवार को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को लेकर आयोजित विचार गोष्ठी में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही प्रकृति का संरक्षण संभव है। उन्होंने आमजन से स्वदेशी को आत्मसात करने पर भी जोर दिया। सोमवार को लच्छीवाला वन विश्राम गृह में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाना वर्तमान समय की चुनौती है। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान जल, जंगल और जमीन से है। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष आशा कोठारी, विक्रम सिंह नेगी, प्रकाश कोठारी, आयुष मल्ल, मनमोहन नौटियाल, मनोज कांबोज, छात्र संघ अध्यक्ष अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन