Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fines totaling 12.74 lakh imposed on 24 business operators for violating food safety standards

Rishikesh News: खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 24 कारोबारियों पर 12.74 लाख का जुर्माना

Mon, 02 Nov 2026 05:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 02 Nov 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
Fines totaling 12.74 lakh imposed on 24 business operators for violating food safety standards
- वित्तीय वर्ष 2026-27 में देहरादून जिले में 423 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 462 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
विज्ञापन

ऋषिकेश। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले में 423 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 106 प्रतिष्ठानों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले 24 खाद्य कारोबारियों पर 12.74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से देहरादून जिले में अभियान चलाकर प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार, जिले में अब तक कुल 212 विधिक और 250 सर्विलांस नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला से 102 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच में 23 नमूने निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए हैं। ऐसे मामलों में संबंधित खाद्य कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई करते हुए जिले में 41 खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों में वाद दायर किए गए हैं। इसके अलावा 24 खाद्य कारोबारियों के मामलों में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की ओर से कुल 12 लाख 74 हजार रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ ही मिलावट और मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री बेचने वालों पर अंकुश लगाना है।
विज्ञापन

---------
प्रतिष्ठानों के निरीक्षण, नमूने लेने और नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए विभागीय टीम की ओर से जिलेभर में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। - मनीष सयाना, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed