फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Former Chief Minister honored the topper of DSB

डीएसबी की टॉपर को पूर्व मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Former Chief Minister honored the topper of DSB
डीएसबी स्कूल में सीबीएसई बोर्ड परिक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा राशी अरोडा क - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। सीबीएसई की बोर्ड 10 वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाली डीएसबी स्कूल की छात्रा राशि अरोड़ा को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सम्मानित किया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत विद्यालय और स्कूल के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने राशि अरोड़ा को 31 हजार रुपये और स्मृति चिह्न भेंट किया।। वहीं परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले काव्य शर्मा और तीसरे नंबर पर रही दिव्याक्षी रावत को 11 हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऋषिकेश की बेटियों ने न सिर्फ अपने स्कूल का, बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बच्चों के भविष्य को संवारने का काम कर रहे हैं। स्कूल के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि भविष्य में कभी भी किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी तो पूरा विद्यालय परिवार इन बेटियों के साथ है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मलीन गुरु देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज की स्मृति में इस विद्यालय की स्थापना की गई थी। उनका यह सपना था कि यह विद्यालय राज्य और देश में अपना नाम रोशन करे और यह सपना सार्थक हुआ है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, बचन पोखरियाल, प्रदीप शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed