फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Forest Department will vacate Krishnanagar Colony

कृष्णानगर कालोनी को खाली कराएगा वन विभाग

Wed, 08 Sep 2021 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Forest Department will vacate Krishnanagar Colony
ऋषिकेश। वन विभाग आईडीपीएल स्थित वन भूमि पर बनी कृष्णानगर कॉलोनी को हटाने की तैयारी कर रहा है। नवंबर 2021 में भूमि की लीज समाप्त हो रही है। इसके बाद भूमि वन विभाग को स्थानांतरित हो जाएगी। देहरादून के प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि वन विभाग के लिए कॉलोनी को हटाना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने डीएम डॉ. आर राजेश कुमार को बताया कि आईडीपीएल ने वन विभाग से 60 साल के लिए भूमि लीज पर ली थी। भूमि पर कृष्णानगर कॉलोनी के अलावा बड़े-बड़े अतिक्रमण हो गए हैं। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर 2021 को आईडीपीएल की लीज समाप्त होने वाली है। इसके बाद यह वन विभाग भूमि पर वापस कब्जा लेगा। उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। कृष्णा नगर में करीब ढाई हजार परिवार रहते है। क्षेत्र की आबादी की करीब 15 हजार है। गौर करने वाली बात है कि यहां बड़े पैमाने पर भूखंड का क्रय-विक्रय भी हुआ है। बड़ा आबादी क्षेत्र होने के चलते कृष्णानगर दोनों बड़े राजनीतिक दल भाजपा और कांग्रेस का वोट बैंक है। यहां विभागों की ओर से विभिन्न सुविधाएं भी दी गई है। ऐसे में राजनीतिक दखल कब्जा हटाने की कार्रवाई में रुकावट बन सकता है। वहीं वन विभाग किसी भी सूरत में भूमि को कब्जा मुक्त कराने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed