फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Forest department brought forest fire under control

Rishikesh News: कुमरण गांव के जंगलों में लगी आग पर वन विभाग ने पाया काबू

Thu, 21 May 2026 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 21 May 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Forest department brought forest fire under control

विज्ञापन
कुमरण गांव के जंगलों में लगी आग पर वन विभाग की टीम ने समय रहते काबू पा लिया। वन विभाग की गोहरी सिविल सोयम रेंज टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को फैलने से रोका।

गोहरी रेंज के फॉरेस्ट गार्ड विक्रांत ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई थी। उन्होंने बताया कि जंगलों में आग की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और फायर सीजन को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर फायर वाचर तैनात किए गए हैं, ताकि दोबारा आग न भड़क सके।
विज्ञापन




गोहरी सिविल सोयम रेंज अधिकारी सुनील रावत ने कहा कि फायर सीजन को देखते हुए विभाग की टीमें लगातार अलर्ट मोड पर हैं। कुमरण गांव में लगी आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जबकि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रेंज अधिकारी सुनील रावत ने ग्रामीणों से अपील की है कि गांव के आसपास खेतों और जंगलों में आग न लगाएं। उन्होंने कहा कि खेतों की सफाई के लिए लगाई गई छोटी सी चिंगारी भी बड़े जंगल को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे वन्यजीवों और पर्यावरण को भारी क्षति होती है। वन विभाग ने चेतावनी दी है कि जंगलों में जानबूझकर आग लगाने वालों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed