फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Folk artists added color to the ball fair celebrations

Rishikesh News: गेंद मेला त्याड़ों में लोक कलाकारों ने जमाया रंग

Wed, 15 Jan 2025 12:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 15 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Folk artists added color to the ball fair celebrations

विज्ञापन
मकर संक्रांति के अवसर पर त्याड़ों में गेंद मेले का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रसिद्ध गिंदी खेल भी खेला गया, जिसमें लिरख्वार टीम विजयी रही। लोक गायक रवि शंकर और रेनू बाला ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। स्कूलों के बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।



विकास नेगी और मनोज नेगी ने संयुक्त रूप से मेले का उद्घाटन किया। गेंद मेला समिति के मीडिया प्रभारी अलकेश कुकरेती ने बताया कि मेला सदियों पुरानी परंपरा है, जो मकर संक्रांति के दिन आयोजित होता है। यह मेला स्थानीय संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।
विज्ञापन


मेले का मुख्य आकर्षण गिंदी का खेल है, जिसमें दो टीमें ढन्टू (अविवाहित) और लिरख्वार (विवाहित) भाग लेते हैं। खेल में एक भारी चमड़े की गेंद का उपयोग किया जाता है, जिसका वजन लगभग 5-7 किलो होता है। खेल की शुरुआत कमेटी के सदस्यों की ओर से गेंद उछालकर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उसके बाद दोनों टीमें इस गेंद को अपने पाले में ले जाने के लिए संघर्ष करती हैं। जो टीम सफलतापूर्वक गेंद को अपने पाले में ले जाती है, वह टीम विजेता घोषित की जाती है।


मेला समिति के अध्यक्ष पूरण कैंतुरा ने कहा कि यह मेला हमारी संस्कृति की पहचान है और इसे जीवित रखना समिति का मुख्य उद्देश्य है। सचिव सत्यपाल रावत ने कहा कि मेला एक सांस्कृतिक उत्सव है जो न केवल खेल और मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि क्षेत्रीय धरोहर को भी संरक्षित करता है। इस दौरान समिति ने एकलव्य कंडवाल को यमकेश्वर गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर दिनेश भट्ट, बलदेव कुकरेती, नीरज कुकरेती, हरेंद्र पायल, राजपाल राणा, सत्य हर्षवाल, मदन पयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed