{"_id":"6931e99c5844ca02ec0afc69","slug":"flights-remained-affected-for-the-second-day-as-well-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-849681-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: तकनीकी खामी के कारण दूसरे दिन भी उड़ानें प्रभावित रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: तकनीकी खामी के कारण दूसरे दिन भी उड़ानें प्रभावित रहीं
Fri, 05 Dec 2025 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंडिगो के क्रू रोस्टरिंग और शेड्यूलिंग सॉफ्टवेयर में समस्याओं के कारण देश भर में कंपनी की कई उड़ानों को लगातार दूसरे दिन भी संबंधित शहरों तक पहुंचने में विलंब हुआ। दून एयरपोर्ट पर इंडिगो अहमदाबाद सुबह 7:55 के स्थान पर 9:50 बजे, इंडिगो दिल्ली नौ बजे के स्थान पर दोपहर 12:29 बजे, इंडिगो लखनऊ 4:55 के स्थान पर शाम 6:12 बजे पहुंची। शाम पहुंचने वाली इंडिगो पुणे, इंडिगो बंगलूरू, इंडिगो दिल्ली, इंडिगो मुंबई का फ्लाइट स्टेटस अज्ञात दिखाया गया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश चंद्र हंस नेगी ने कहा कि तकनीकी खामी के चलते दूसरे दिन भी इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हुईं हैं।