श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के पांच एथलीटों का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए हुआ है। एथलीट अभिषेक तिरशुलिया ने वरिष्ठ वर्ग मे 100 मीटर, 200 मीटर और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की। बीते 22 से 24 अक्तूबर तक विकासनगर के हरबर्टपुर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें भरत मंदिर इंटर कॉलेज के 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों मे अंजली गुप्ता 100 मीटर रेस और लंबी कूद के लिए, अभिषेक यादव 800 मीटर, सूरज यादव 100 मीटर रेस और लंबी कूद, दीक्षा नेगी 3 किमी वाक और मुस्कान को 100 मीटर, 200 मीटर रेस के लिए चयनित किया। वहीं दूसरी ओर 23 अक्तूबर को राइका बुल्लावाला में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसमें निखिल सैनी, मुकेश गुप्ता और सुजल कुमार का चयन जनपद स्तर के लिए हुआ है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, अरविंद शाह, रंजन अंथवाल, लखविंदर सिंह, नवीन मैंदोला, संजीव कुमार चौधरी, सुनीलदत्त थपलियाल, विकास नेगी, प्रवीण रावत, ज्यकृत रावत, शालिनी कपूर, अजय कुमार, हरी सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।