{"_id":"694073791971aacc4f03c4ea","slug":"five-people-injured-as-vehicle-falls-into-ditch-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-857558-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वाहन खाई में गिरा पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वाहन खाई में गिरा पांच लोग घायल
Tue, 16 Dec 2025 02:15 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
ब्यासी क्षेत्र में रेस्क्यू कर घायलों को एंबुलेंस के माध्याम से उपचार के लिए भेजते एसडीआरएफ के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्यासी के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय भेजा गया। सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
रविवार रात करीब डेढ़ बजे ऋषिकेश से ब्यासी की ओर जा रहा एक वाहन पुल के समीप अनियंत्रित होकर करीब 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित पांच लोग सवार थे। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने बचाव अभियान चलाया।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि वाहन सवारों को हल्की चोटें आई थी, जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से राजकीय उपजिला चिकित्सालय लाया गया। हादसे में घायल सभी व्यक्ति गाजियाबाद और साहिबाबाद क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। घायलों की पहचान सोहिल निवासी दिल्ली, रोहित गुप्ता निवासी साहिबाबाद, आशीष पाल निवासी गाजियाबाद, विकास कुमार निवासी साहिबाबाद, भास्कर कुमार निवासी साहिबाबाद के रूप में हुई है।