फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five lakhs lost due to friendship with foreign woman

विदेशी युवती से दोस्ती के चक्कर में गंवाए पांच लाख

Tue, 29 Oct 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs lost due to friendship with foreign woman
ठगी का शिकार वीरेंद्र सिंह राणा - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। तीर्थनगरी क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने विदेशी युवती से दोस्ती के चक्कर में पांच लाख दो हजार रुपये गंवा दिए। युवक की दोस्ती फेसबुक फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। इसके बाद युवती ने भारत पहुंचने का झांसा देकर कई बार में पांच लाख दो हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

श्यामपुर हाट के समीप रहने वाले वीरेंद्र सिंह राणा पुत्र अख्तर सिंह राणा के अनुसार फेसबुक के जरिए करीब एक माह पहले एंजलिना नामक युवती से दोस्ती हुई थी। एंजलिना ने स्वयं को इंग्लैंड की निवासी बताया थी। मैंसेजर से शुरू हुई बातचीत के बाद दोनों ने एक-दूसरे को अपने-अपने व्हाट्सअप नंबर दिए। इसके बाद दोनों की बातचीत बढ़ गई और एंजलिना ने वीरेंद्र से मिलने की इच्छा जताई और 21 अक्टूबर को भारत पहुंचने की बात कही। इसके लिए युवती ने पीड़ित को फ्लाइट का टिकट भी भेजा। टिकट देख कर वीरेंद्र को विश्वास हो गया। एंजलिना ने 21 अक्टूबर की दोपहर फोन पर कहा कि वह नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच चुकी है, लेकिन उसके पास जो सामान है, उस पर 68 हजार रुपये कस्टम ड्यूटी लग रही है। इसके लिए वीरेंद्र ने 68 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद शाम को युवती ने दोबारा फोन किया और 1 लाख 26 हजार रुपये फिर भेजने को कहा। वीरेंद्र ने यह रकम भी ट्रांसफर कर दी। इसके बाद युवती ने इंग्लैंड की करेंसी छुड़वाने के लिए दो लाख 98 हजार रुपये मांगे। वीरेंद्र ने वह रुपये भी दे दिए। इसके बाद विदेशी महिला ने अपने तीनों व्हाट्सअप नंबर से पीड़ित को ब्लॉक कर दिया और अपने सभी नंबर स्विच ऑफ कर लिए। ठगी का एहसास होने पर वीरेंद्र सिंह राणा ने सोमवार को श्यामपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed