फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Five accused of tactical theft arrested

टैक्टर चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Feb 2021 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five accused of tactical theft arrested
धर्मूचक गांव से ट्रैक्टर चोरी करने वाले पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। धर्मूचक गांव से एक ट्रैक्टर चुराने वाले पांच आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

डोईवाला धर्मूचक निवासी सुभाष पाल पुत्र चमेला सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 25 फरवरी को उसके घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर रात में चोरी हो गया। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक महावीर सिंह रावत ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे में मिली फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया। मुखबिर की मदद से पुलिस चौकी कुमाल्डा जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस की मदद से आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी में तनवीर सिंह, बलराम सिंह, रामवीर निवासी बहलोलपुर थाना सिंधोली जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश , राहुल कुमार निवासी फतेहपुर डोला थाना गंगोह जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश, सचिन निवासी सुखेडी थाना गंगोह जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed