{"_id":"56f98c244f1c1b8e1af005b5","slug":"fitness-manual-of-vehicles-will-be-travelling","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनुअल होगी यात्रा वाहनों की फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनुअल होगी यात्रा वाहनों की फिटनेस
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
सदर विधायक ने विधानसभा में उठाया था डग्गामार वाहनों का मामला
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री वाहनों की कंप्यूटरीकृत जांच के लिए राज्य की पहली प्रस्तावित आटोमैटिक टेस्टिंग लेन योजना आठ साल बाद भी परवान नहीं चढ़ सकी है। लिहाजा इस साल भी यात्रा में संचालित वाहनों की फिटनेस मैनुअल ही होगी।
विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास मार्ग पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के समीप वर्ष 2007 में आटोमैटिक टेस्टिंग लेने के लिए भूमि चिह्नित की गई और प्राकलन भी तैयार किया गया। दो साल में ये टेस्टिंग लेन बनकर तैयार होना था, लेकिन प्रस्तावित योजना फाइलों में कैद होकर रह गई।
विज्ञापन
आटोमैटिक टेस्टिंग लेन में चारधाम यात्रा में संचालित वाहनों समेत सभी व्यावसायिक वाहनों की कंप्यूटरीकृत फिटनेस होनी थी। वर्तमान में इनकी फिटनेस मैनुअल होती है। मैनुअल फिटनेस में वाहनों के वायपर, टायरों का अलायमेंट, बॉडी की जांच ही हो पाती है। जबकि आटोमैटिक टेस्टिंग लेन में वाहनों के ब्रेक, इंजन की आंतरिक स्थिति आदि की जांच भी होनी थी। इससे पर्वतीय रूट पर संभावित हादसों को रोका जा सके। लेकिन, योजना फाइलों में कैद होकर रह गई।
विज्ञापन
आटोमैटिक टेस्टिंग लेन के निर्माण के लिए परिवहन विभाग ने प्रक्रिया शुरू की, लेकिन चिह्नित वनभूमि परिवहन विभाग को हस्तांतरित नहीं होने से योजना अधर में लटक गई। भूमि मिलने पर ही योजना धरातल पर उतरेगी।-डॉ. अनिता चमोला, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
परिवहन विभाग ने 1.2 हेक्टेयर भूमि के लिए आवेदन किया था। वनभूमि हस्तांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं होने से विलंब हुआ। संबंधित विभाग ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। विभागीय प्रक्रिया चल रही है। वनभूमि परिवहन विभाग को जल्द हस्तांतरित होने की उम्मीद है।-गंगासागर नौटियाल, वनक्षेत्राधिकारी