{"_id":"652ed6304b5e7cfa8901f794","slug":"first-responder-training-has-been-given-to-driver-trainees-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-268848-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: वाहन चालकों को दिया फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: वाहन चालकों को दिया फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण
विज्ञापन
Iपरिवहन विभाग और एम्स की ओर से आयोजित किया कार्यक्रमI
उत्तराखंड परिवहन विभाग और एम्स की ओर से संभागीय परिवहन कार्यालय में वाहन चालक प्रशिक्षुओं को फर्स्ट रिस्पांडर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की वाहन दुर्घटना पर तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करने के लिए चालकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में हरिद्वार, टिहरी से चिह्नित करीब 56 चालक प्रशिक्षुओं ने प्रतिभा किया।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेश तिवारी ने बताया कि भविष्य में भी परिवहन विभाग की ओर से उत्तराखंड के सभी जनपदों के प्रदेश अस्पतालों के साथ मिलकर ऐसे प्रशिक्षण को जारी रखा जाएगा। जिनसे दुर्घटना में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को प्रारंभिक सहायता प्रदान कर जल्द से जल्द उपचार के लिए अस्पतालों तक पहुंचाया जाए। अधिक से अधिक व्यक्ति विशेष को बचाया जा सके। इस मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडे, परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार, परिवहन सब इंस्पेक्टर नत्थीलाल भट्ट आदि उपस्थित रहे।