फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   First book of Robotic Gynecological Surgery released

रोबोटिक गायनी सर्जरी की पहली पुस्तक का हुआ विमोचन

Thu, 09 Sep 2021 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
First book of Robotic Gynecological Surgery released
एम्स में रोबोटिक गायनॉकोलोजिक सर्जरी पुस्तक का विमोचन करते एम्स निदेशक प्रो.रविकांत - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने रोबोटिक गायनॉकोलॉजिक सर्जरी पुस्तक का विमोचन किया। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि कि रोबोटिक गायनी सर्जरी विषय पर लिखी गई यह मेडिकल पुस्तक अपने आप में देश का पहला प्रकाशन है।
विज्ञापन

एम्स में रोबोटिक गायनोकोलाजिक सर्जरी बुक का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुस्तक को एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत, गायनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनुपमा बहादुर और एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजलक्ष्मी मुंद्रा ने संयुक्त रूप से लिखा है। एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत ने कहा कि पुस्तक के माध्यम से मेडिकल स्टूडेंट्स को गायनी सर्जरी प्रक्रिया को बारीकी से समझने और सीखने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

एम्स के गायनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. अनुपमा बहादुर ने बताया कि पुस्तक में महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों और उनके निदान से संबंधित लाभदायक पाठ्य सामग्री और चित्र सहित उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि मेडिकल के पीजी स्टूडेंट्स के लिए इस पुस्तक में गायनी से संबंधित रोबोटिक सर्जरी की उच्च तकनीक सजीव चित्रों और वीडियो के साथ प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में उपलब्ध क्यूआर कोड’ से वीडियो देखे जा सकते हैं। डॉ. राजलक्ष्मी ने बताया कि इस माह के अंतिम सप्ताह तक यह पुस्तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। कार्यक्रम में आईबीसीसी की चेयरपर्सन और वरिष्ठ सर्जन प्रोफेसर बीना रवि, संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed