Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Fire caused by falling high-tension wire in the courtyard

खदरी में हाईटेंशन तार आंगन में गिरा, धमाके के साथ लगी आग

Tue, 26 Jan 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fire caused by falling high-tension wire in the courtyard
खदरी में खंबे से टूटी हाईवोल्टेज तार। - फोटो : RISHIKESH
श्यामपुर। रविवार को खदरी के गुलजार फार्म के समीप एक हाईटेंशन विद्युत तार अचानक टूट कर नीचे गिर गया। तार के आंगन में गिरने से तेज आवाज के साथ धमाका हो गया। इस हादसे में तीन लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

गुलजार फार्म के समीप रणवीर जेठुड़ी का मकान है। बीती रविवार रणवीर जेठुड़ी के पिता मगन जेठुड़ी, मां रामप्यारी देवी और बच्चे शिवांश व शोभित घर के बाहर आंगन में बैठे हुए थे। तभी अचानक धमाके के साथ हाईटेंशन लाइन की तार धमाके के साथ नीचे गिर गई। इसी के साथ आग भी लग गई। अच्छी बात ये रही कि हादसे के समय सब इधर-उधर हो गए थे। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रणवीर जेठुड़ी का कहना था कि जब से ये लाइन बिछी है तब से आज तक इसे नहीं बदला गया था। कहा लाइन पुरानी होने के कारण वो नीचे गिर गई। कहा विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर इसे तुरंत ठीक कर दिया है। उधर, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान का कहना है कि यह ऊर्जा निगम की घोर लापरवाही है। कहा बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। अन्य मकान भी इसकी जद में आ सकते थे। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम को हाईटेंशन लाइन को तुरंत बदलना चाहिए।
विज्ञापन

कोट-
मौके पर कर्मचारियों केे भेजकर हाईटेंशन तार बदल दी गई है। यदि स्थानीय ग्रामीण लाइन बदलने के लिए मांग करते हैं तो उन्हें विभाग में पैसा जमा करना होगा। जिस मकान में तार गिरा वहां पर जो भी क्षति हुई यदि वह आवेदन करते हैं तो उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कुमार, उपखंड अधिकारी, रायवाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed