{"_id":"692df88d2ca5cf2e33012018","slug":"fir-lodged-in-case-of-old-womans-death-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-847292-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: टक्कर से वृद्धा की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: टक्कर से वृद्धा की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Tue, 02 Dec 2025 01:50 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भानियावाला में गैस सिलिंडर के पिकअप वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत होने पर परिजनों ने कोतवाली में वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने बताया कि भानियावाला निवासी बरफ सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीती 28 नवंबर को उनकी माता चंद्रावती घर के बाहर टहल रही थीं।इसी दौरान गैस सिलिंडर से भरे पिकअप वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही से गाड़ी को बैक करने के दौरान उनकी माता को टक्कर मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। उन्हें लोगों की मदद से हिमालयन अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।