फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   FIR lodged against rafting guide

Rishikesh News: राफ्टिंग गाइड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 15 Jan 2026 01:29 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 15 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against rafting guide
राफ्टिंग के दौरान पर्यटक के साथ मारपीट के आरोप में एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। विन्ध्याचल मिर्जापुर, यूपी निवासी आयुषी ने थाना मुनि की रेती में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि मंगलवार को वह दोपहर दो बजे ऋषिकेश घूमने के लिए पहुंचीं और रामझूला पार्किंग के सामने हिमालयन एक्सपेडियन नामक राफ्टिंग एजेंसी में राफ्ट बुक की। आयुषी ने बताया कि उसके साथ तीन और लोग विशाल, कार्तिक, वंश निवासी लक्सर हरिद्वार भी थे। राफ्टिंग कर रामझूला पहुंचने के दौरान रास्ते में करन नाम के गाइड ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की और चप्पू से हमला कर पानी में फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसमें उन्हें काफी चोट आई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed