{"_id":"572bad304f1c1b307f5ccfc1","slug":"film-body-of-ganga-shooting-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":" फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’ की शूटिंग जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’ की शूटिंग जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Fri, 06 May 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
फिल्म के लिए ऑडिशन देती कलाकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रीम्स अनलिमिटेड फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रस्तावित गढ़वाली फिल्म ‘बौड़िगी गंगा’ के लिए कलाकारों का ऑडिशन हुआ। इसमें स्थानीय कलाकारों ने अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दून मार्ग स्थित सिटी सेंटर में हुए ऑडिशन की जानकारी देते हुए प्रोडक्शन हाउस के निदेशक अनिरुद्ध गुप्ता ने बताया कि फिल्म के विभिन्न पात्रों के लिए प्रतिभागियों के ऑडिशन लिए गए। इसका मकसद उत्तराखंड की प्रतिभागियों को फिल्म के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बौड़िगी गंगा पलायन, उजड़ते पहाड़ों और प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। फिल्म की शूटिंग गंगोत्री, हर्षिल, उत्तरकाशी, देहरादून, ऋषिकेश में जल्द शुरू होगी। इस मौके पर दीपू सिंह, जितेंद्र तोमर, मानस कुमार, अरुण प्रकाश बड़ोनी, गौरव कुमार, राजवीर आदि रहे।
विज्ञापन