{"_id":"aee5fdd387493e1de2af706fb8f40ad8","slug":"film-actor-govinda-in-rishikesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी पहुंचे फिल्म अभिनेता गोविंद
Updated Fri, 11 Dec 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता गोविंद निजी कार्यक्रम के तहत तीर्थनगरी पहुंचे। उन्होंने गंगा के साथ ही विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया। वह शुक्रवार को पौराणिक नीलकंठ धाम के दर्शन के बाद मुंबई लौटेंगे। गोविंद ने कहा कि राजनीति में आ रही गिरावट के कारण उनका इससे मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन
उन्हें राजनीति का त्याग करने को हाथ पैर जोड़ने पड़े। इन दिनों चर्चित असहिष्णुता के सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। फिल्म स्टार गोविंदा बीती रात तपोवन स्थित होटल डिवाइन रिजॉर्ट पहुंचे। उन्होंने बृहस्पतिवार को यहां गंगा दर्शन किए और नीरगड्डू क्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन
देरशाम पत्रकारों से मुखातिब फिल्म स्टार गोविंदा ने कहा कि राजनीति में अप्रत्याशित गिरावट आ गई है, इसी कारण से उनका राजनीति से मोहभंग हो गया है। लिहाजा वह भूलकर भी राजनीति में दोबारा नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस सबके चलते उनका राजनीति से मोहभंग हो गया है।
विज्ञापन
गोविंदा ने कहा कि उन्हें देवभूमि उत्तराखंड बेहद पसंद है। इसी लगाव के कारण वह लगातार यहां आते रहे हैं। उन्होंने बताया कि देवभूमि उत्तराखंड में आने पर जिसके तारे-सितारे गर्दिश में होते हैं, उसके सितारे ठीक हो जाते हैं। मैं भी यहां आया हूं, अगर मेरा भी कोई ग्रह खराब होगा तो वह भी ठीक हो जाएंगे।
फिल्मों पर चर्चा के बाबत उन्होंने बताया कि हमारी होम प्रोडक्शन की फिल्म अभिनय चक्र अगले साल रिलीज हो रही है। उन्होंने बताया कि वह इसके नाम में परिवर्तन करना चाहते हैं। बताया कि फिल्म का नाम फरवरी में बदलने जा रहे हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा तभी की जाएगी। फिल्म स्टार गोविंदा ने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह प्राचीन नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए जाएंगे, उसके बाद मुंबई लौट जाएंगे।