फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Female passenger stood for four hours for registration, fell unconscious

पंजीकरण के लिए चार घंटे से खड़ी रही यात्री, बेहोश होकर गिरी

Fri, 06 May 2022 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Female passenger stood for four hours for registration, fell unconscious
आईएसबीटी में चारधाम यात्रा का पंजीकरण करवाने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के औपचारिक शुभारंभ के दिन पंजीकरण के लिए चार घंटे से लाइन पर खड़ी दो महिला यात्री बेहोश होकर नीचे जा गिर पड़ी। यह हाल तब था जब प्रदेश के दो कैबिनेट मंत्री चारधाम यात्रा को हरी झंडी दिखा रहे थे। परिजनों और साथ आए अन्य यात्रियों ने आनन-फानन में महिलाओं को आईएसबीटी स्थित स्वास्थ्य विभाग काउंटर पर प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद एक महिला यात्री को होश आया। वहीं दूसरी महिला को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और परिवहन मंत्री चंदन रामदास की मौजूदगी में भी यात्रा बस अड्डे पर चारधाम यात्रियों अव्यवस्थाओं का शिकार होना पड़ा। सर्वर डाउन होने के चलते पंजीकरण का काम भी कछुआ गति से चल रहा था। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले से करीब 60 यात्रियों का दल चारधाम की यात्रा के लिए आया था। इनमें कई महिला यात्री भी थी। यह यात्री सवा आठ बजे से पंजीकरण कराने के लिए लाइन पर लगे थे। करीब सवा 11 बजे एक महिला यात्री बेहोश होकर नीचे गिर पड़ी। लाइन में खड़े अन्य यात्रियों ने उसे जैसे तैसे उसको उठाया। इसके बाद उसे आईएसबीटी स्थित स्वास्थ्य विभाग के काउंटर में उपचार के लिए लाया गया। इस बीच एक दूसरी महिला भी बेहोश हो गई। एक महिला को उपचार के बाद होश आ गया। जबकि दूसरी महिला को परिजन अस्पताल लेकर चले गए। यात्री चारधाम यात्रा की पंजीकरण व्यवस्थाओं से बेहद नाराज थे। कई यात्रियों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष भी गुस्सा जाहिर किया।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में नहीं है। पंजीकरण काउंटर के पास ही स्वास्थ्य विभाग का भी काउंटर है। यहां मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार देने की व्यवस्था है। सर्वर डाउन होने की वजह से परेशानी हो रही थी। लेकिन ऑफलाइन भी पंजीकरण किए जा रहे थे। -प्रेमानंद, चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी, आईएसबीटी ऋषिकेश

  आईएसबीटी में पंजीकरण करवाने के दौरान चक्कर खा कर बेहोश हुई प्रयागराज की मधु मिश्रा।

आईएसबीटी में पंजीकरण करवाने के दौरान चक्कर खा कर बेहोश हुई प्रयागराज की मधु मिश्रा।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed