फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Federation's rally against e-buses on 24th

Rishikesh News: ई-बसों के खिलाफ 24 को महासंघ की रैली

Mon, 19 Jan 2026 02:10 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 19 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Federation's rally against e-buses on 24th
उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी की ओर से ऋषिकेश शहर में 27 ई-बसों के संचालन की योजना का उत्तराखंड विक्रम, टेंपों महासंघ ने विरोध किया है। महासंघ की ओर से इसके विरोध में 24 जनवरी को आईडीपीएल स्थित मैदान से आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। सभी वाहनों की चाबी नगर निगम के अधिकारियों को सौंपी जाएगी।आईएसबीटी स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड विक्रम, टेंपों महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि प्रदेश सरकार छोटे वाहन स्वामियों, चालकों के हितों को प्रभावित करने का काम कर रही है। उत्तराखंड शहरी विकास निदेशालय की ओर से उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के माध्यम से ऋषिकेश शहर में 27 ई-बसों के संचालन की तैयारी की जा रही है। ये बसें हरिद्वार से लक्ष्मणझूला के मध्य संचालित होंगी। अधिकांश यात्री हरिद्वार से ऑटो विक्रम के माध्यम से रामझूला लक्ष्मणझूला आते हैं। हरिद्वार से ई-बसों से यात्री लक्ष्मणझूला, तपोवन आएंगे तो ऑटो विक्रम को सवारियां नहीं मिलेंगी, जिससे करीब पांच से छह हजार परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट आ सकता है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को 11 बजे आईडीपीएल मैदान से रैली निकाली जाएगी। इस रैली में ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा चालक मालिक शामिल होंगे। यह रैली आईडीपीएल सिटी गेट से हरिद्वार रोड, कोयलघाटी से होकर देहरादून रोड होकर आईएसबीटी होकर नगर निगम कार्यालय में संपन्न होगी। इस दौरान सभी चालक अपने वाहनों की चाबी नगर निगम के अधिकारियों को सौंपेगे। जब तक प्रदेश सरकार की ओर से मांगे नहीं मानी जाती तब तक वाहन वहीं पार्क रहेंगे। उत्तराखंड परिवहन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर राय रावत ने कहा कि शहर में संकरी रोड हैं। वीकेंड पर यहां बाहरी राज्यों के वाहनों के आने के कारण जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यहां 27 ई-बसों का संचालन करना ऑटो, विक्रम, ई-ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के हितों को प्रभावित करना है। इस अवसर पर बिजेंद्र कंडारी, सुनील कुमार, कमल सिंह राणा, संजय शर्मा, राजेंद्र लांबा, आशुतोष तिवारी, जगजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed