{"_id":"61b8e7c71016f113e6165948","slug":"father-who-begged-innocents-from-human-trafficking-cell-rishikesh-news-drn3987841142","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के हत्थे चढ़ा मासूमों से भिक्षा मंगाने वाला बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के हत्थे चढ़ा मासूमों से भिक्षा मंगाने वाला बाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मासूम बच्चों से भिक्षावृति करवाने वाले पिता को पकड़ा है। टीम ने दोनों मासूम बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया है। वहीं टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए देहरादून ले गई है।
तीर्थनगरी में पत्नी की मौत के एक कलयुगी पिता के मासूम बच्चों से भीख मंगवाने का मामला सामने आया है। ऋषिकेश निवासी समाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता अमित वत्स की सजगता से कलयुगी पिता की करतूतों का खुलासा हुआ। कोतवाली निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि अमित वत्स लगातार चाइल्ड हेल्पलाइन के पास शिकायत दर्ज करवा रहे थे। सबसे पहले पिता को बच्चों के साथ वैष्णों प्लजा के पास भीख मांगते हुए देखा गया था। लेकिन जब भी चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ऋषिकेश पहुंचती तो वह अपनी जगह बदल देता था। पिता शराब के नशे में बच्चों के साथ कभी चंद्रभागा तो कभी रेलवे रोड के पास देखा गया। चाइल्ड हेल्पलाइन में उसको समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन वह नहीं माना। टीम चार बार ऋषिकेश पहुंची, लेकिन वे उनके हाथ नहीं लगा। मंगलवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और चाइल्ड हेल्प लाइन की टीम त्रिवेणी घाट चौराहे से बाप को पकड़ने में कामयाब रही। टीम ने ढाई साल बेटी और आठ महीने के बेटे को अपने संरक्षण में ले लिया। वहीं मासूमों के पिता सूरज निवासी ईसापुर, तहसील तिलहर, पोस्ट ऑफिस निगोही, जिला शाहजहांपुर, उत्तरप्रदेश को टीम ने हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए देहरादून ले गई है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि फिलहाल शिकायत न मिलने के चलते मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल पिता और दोनों बच्चों को साथ ले गई है।
जितेंद्र जोशी