{"_id":"6aa55600607d2b61b50b6c51","slug":"farmers-protest-at-lachhiwala-toll-plaza-suspended-after-assurances-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-146304-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर किसानों का धरना, आश्वासन के बाद स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लच्छीवाला टोल प्लाजा पर किसानों का धरना, आश्वासन के बाद स्थगित
Sat, 12 Sep 2026 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
- किसानों ने कहा कि स्थानीय लोगों को टोल आवागमन में छूट मिलनी चाहिए
लच्छीवाला टोल प्लाजा पर किसानों का धरना, आश्वासन के बाद स्थगित
डोईवाला। लच्छीवाला टोल प्लाजा पर 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को निशुल्क पास देने की मांग के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को पांच घंटे बाद अधिकारियों के आश्वासन पर स्थगित हो गया। किसानों ने कहा कि स्थानीय लोगों को टोल आवागमन में छूट मिलनी चाहिए।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत किसान शनिवार को लच्छीवाला टोल प्लाजा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरना शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह सिहोता ने कहा कि 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को निशुल्क आवागमन की सुविधा मिलनी चाहिए। प्रदेश कार्यालय प्रभारी हरेन्द्र बालियान ने कहा कि किसानों और स्थानीय लोगों की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।
जिलाध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया है। मांग पूरी होने तक संगठन इस मामले पर नजर रखेगा। धरने में दर्शन सिंह देवोलकिशन सिंह, प्रदीप सिंह बंगा, अजय राजपूत, शीतल सिंह, यशवीर सिंह, विजय शास्त्री, हरविंदर सिंह, कमल अरोड़ा, हरबंश सिंह, मनजीत सिंह, विनित पंवार, जसवीर सिंह और करनैल सिंह समेत कई किसान मौजूद रहे।