फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Farmers demonstrated on railway track in Doiwala

डोईवाला में किसानों ने रेलवे ट्रैक पर किया प्रदर्शन

Tue, 19 Oct 2021 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated on railway track in Doiwala
डोईवाला रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर रेल रोको आंदोलन के तहत प्रदर्शन करते किसान । - फोटो : RISHIKESH
डोईवाला। संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुरी खीरी हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने समेत कई मांगों को लेकर सोमवार को रेल रोको आंदोलन के तहत डोईवाला रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि किसान अपनी मांगें मनवाने के लिए निर्णायक संघर्ष करने का बिगुल बजा चुके हैं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे काफी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी के साथ केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध करते हुए रेल रोको आंदोलन के तहत प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान रेल रोकने को प्रयास करने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस बल ने किसानों को रोक दिया। बाद में रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर किसानों ने प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के अध्यक्ष ताजेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के मामले में पूरी तरह से संवेदनहीन बनीं हुई है। देशभर के किसानों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। किसान एकजुट होकर सरकार की किसान विरोधी नीतियों का जवाब देगा। किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि सरकार जानबूझकर किसानों से टकराव की नीति अपना रही है। कहा कि किसान लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे। भाकियू टिकैत ग्रुप के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि लखीमपुर खीरी हिंसा से किसान आक्रोशित है। भाजपा सरकार दोषियों का बचाने का प्रयास कर रही है। सपा प्रदेश प्रवक्ता फुरकान अहमद कुरैशी, किसान सभा के जाहिद अंजुम, श्रमिक नेता अश्वनी त्यागी और वरिष्ठ किसान उम्मेद वोरा ने भी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त करने, कृषि कानून वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, बलबीर सिंह, वीरेन्द्र पेगवाल, कांग्रेस नेत्री हेमा पुरोहित, हेमा बोरा, जसवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed