फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Rishikesh news Extra seats closed in autos e-rickshaws due to chardham Yatra

Rishikesh: चारधाम यात्रा को देखते हुए शहर के अंदर ऑटो और ई-रिक्शा में अतिरिक्त सीटें लगाने पर रोक

Tue, 02 May 2023 12:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2023 12:58 PM IST
सार

हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों को ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Rishikesh news Extra seats closed in autos e-rickshaws due to chardham Yatra
ऑटो - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ऋषिकेश में चारधाम यात्रा को देखते हुए परिवहन विभाग ने बस, टैक्सी मैक्सी, ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। एआरटीओ ने कहा कि कोई भी वाहन अतिरिक्त सीटें लगाकर संचालित नहीं किया जाएगा। अब जिस वाहन में अतिरिक्त सीट पकड़ी जाएगी उसे सीधे सीज कर दिया जाएगा

विज्ञापन


हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित एआरटीओ कार्यालय में आयोजित बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन मोहित कोठारी ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों को ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


विभाग ने पिछले 10 दिन में अभियान चलाकर सीट बढ़ाकर ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के चालान काटे हैं। एआरटीओ ने निर्देश दिए कि सवारी वाहनों पर किराया सूची और शिकायत के लिए नंबर चस्पा करना होगा। साथ ही कहा कि निजी वाहनों का व्यावसायिक उपयोग भी वर्जित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने किए चालान:
ओवरलोडिंग - 44
ओवरचार्जिंग - 10
किराया सूची - 10
बिना डीएल - 74
बिना फिटनेस - 41
बिना परमिट - 45
बिना इंश्योरेंस - 47
बिना टैक्स - 64
बिना ग्रीन कार्ड व ट्रिप कार्ड - 24
माल वाहन में यात्री ढोना - 07
अल्टरेशन (वाहन में सीट बढ़ाना) - 06
गैर परिवहन का परिवहन यान के रूप में संचालन करना - 16

विभाग की ओर से 21 से 30 अप्रैल तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 393 वाहनों के चालान और नौ वाहनों को सीज किया है। जो भी वाहन अतिरिक्त सीट लगाकर संचालित होगा उसे सीज कर दिया जाएगा।
-  मोहित कोठारी, एआरटीओ (प्रवर्तन), ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed