{"_id":"6543e69ff768f2f44702f1ff","slug":"expressed-gratitude-to-the-state-government-for-rishikesh-news-c-5-1-drn1032-279765-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नगरपालिका अध्यक्ष ने गिनाई पालिका की उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नगरपालिका अध्यक्ष ने गिनाई पालिका की उपलब्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iदो वर्षों से नगरपालिका को श्रेणी दो से श्रेणी एक में लाने के लिए थे प्रयासरतI
नगर पालिका मुनि की रेती ढालवाला के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने प्रदेश स्तर पर पालिका की पहली रैंकिंग आने पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। कहा वह दो वर्षों से नगरपालिका को श्रेणी दो से श्रेणी एक में लाने के लिए प्रयासरत थे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में पालिका का निजी बोर्ड फंड का सालाना 90 लाख रुपये था। आज वहीं फंड चार करोड़ से अधिक का हो गया है।
वर्ष 2018 से पूर्व पालिका विकास योजनाओं कि राज्य निधि की सालाना किस्त तीन करोड़ बीस लाख थी। वर्ष 2022 से वही किस्त सालाना 12 करोड़ हो गई है। उत्तराखंड की यह पहली पालिका है जो अपने निजी संसाधनों को मजबूत कर अपनी राज्य निधि की किस्तों को तीन गुना से अधिक लाने में सफल हुई है।
कहा उनका श्रेणी एक में आने का मुख्य कारण यह भी रहा कि नगरपालिका ने सरकार के हर आयोजन में अपना उत्तराखंड में बेहतर प्रदर्शन किया। जैसे कांवड़, जी-20, कुंभ मेला, इन्वेस्ट समिट, हर वर्ष चारधाम यात्रा, राफ्टिंग, वीआईपी आयोजन।
विज्ञापन
प्रतिदिन लाखों यात्री और उनकी गंदगी पालिका के लिए बहुत बड़ी चुनौती रहती है। लगातार बीते चार वर्षों से स्वच्छता में उत्तराखंड में नंबर एक पायदान पर बनाए रखना और साथ ही देश में स्वच्छता में 2020 में 12 स्थान, 2021 में 11वां और 2022 में 5वां स्थान पर नगरपालिका मुनि की रेती बनी हुई है। जिस कारण यह श्रेणी एक में बनी हुई है।