डोईवाला। एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज के प्राचार्य से मुलाकात कर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं होने पर आक्रोश जताया है। कहा कि छात्रों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाऐगी। बताया कि यदि जल्द परिणाम घोषित नहीं हुआ तो आमरण अनशन होगा।
एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को संगठन के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सावन राठौर के नेतृत्व में कॉलेड प्राचार्य से मिला। अवगत कराया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को रिजल्ट रोका गया है। जिसमें उन्हें अनुपस्थित दर्शाया गया है। मामले को लेकर कई बार मांग उठाने के बाद भी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्र नेता सावन राठौर ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षिक भविष्य को लेकर चिंता हो रही है। छात्र नेता राहुल आर्य ने कहा कि ऐसे करीब 100 से अधिक विद्यार्थी है, जिनका परीक्षा परिणाम नहीं आया है। कहा कि यदि जल्द परिणाम घोषित नहीं हुआ तो आंदोलन होगा। इस दौरान प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट, नगर अध्यक्ष आरिफ अली, युुकां जिला महासचिव शुभम कांबोज, सतनाम सिंह, अर्चित गौतम आदि थे।