फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Experts gave information about prevention of wound infection

विशेषज्ञों ने दी जख्मों के संक्रमण से बचाव की जानकारी

Mon, 18 Nov 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Experts gave information about prevention of wound infection
18 एम्स में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डा. राजेश शाह - फोटो : RISHIKESH
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में जनरल सर्जरी विभाग व कॉलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से आयोजित नेशनल वुंडकॉन-2019 का विधिवत ढंग से समापन हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन मौके पर प्रतिभागियों ने जख्मों के विषय पर तैयार किए अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए, इसमें अव्वल प्रतिभागियों को आयोजित समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया। करीब 250 देशी-विदेशी विषय विशेषज्ञों, फैकल्टी, चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सम्मेलन में विशेषज्ञों ने नर्सिंग स्टाफ को जख्मों से संबंधित जानकारियां दी और उन्हें संक्रमण से बचाव के तौर तरीके बताए।
विज्ञापन

डॉ रविकांत ने नेशनल कांफ्रेंस के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति व संबंधित विभागों को बधाई दी। इस अवसर पर तीन वर्गों में प्रतियोगिता हुई। जिसमें 30 प्रतिभागियों ने जख्म विषय पर आधारित शोधपत्र प्रस्तुत किए। अव्वल प्रतिभागियों को समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ राजेश कुमार शर्मा, डॉ सिद्धार्थ दुभाषी, डॉ. राकेश शर्मा, डॉ.सीमा सचदेवा, डॉ.प्रभजोत सैनी, मनीष शर्मा, राजराजेश्वरी, हिमांशु व्यास आदि ने अपने व्याख्यान प्रस्तुत किए। सम्मेलन में संस्थान की वरिष्ठ सर्जन, आईबीसीसी प्रमुख व आयोजन समिति की अध्यक्ष प्रो बीना रवि, वर्ल्ड यूनियन ऑफ वूंड हिलिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मार्को रोमानाली, जनरल सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो सोमप्रकाश बासू, प्रो वर्तिका सक्सेना, प्रो. श्रीपर्णा बासू, सुक्रिया नायक, हरिकृष्ण, के राघव नायर, जुलीयट प्राइस, ट्रामा सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रो. कमर आजम, डीन नर्सिंग प्रो सुरेश कुमार शर्मा, डॉ. फरहान उल हुदा, डॉ. मधुवरी वाथुल्या, डॉ. सुधीर कुमार,डॉ. तरुण गोयल, डॉ. मनु मल्होत्रा, डॉ.अजय कुमार, डॉ. प्रतीक शारदा, अशीषा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed