फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Everyone's cooperation is necessary for the development of the state: Dhami

राज्य के विकास के लिए सभी का सहयोग जरुरी: धामी

Wed, 16 Nov 2022 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Everyone's cooperation is necessary for the development of the state: Dhami
आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारी समिति की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित गिया गया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवा देने वाले लोगों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के विकास के लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन

बुधवार को लच्छीवाला वन विश्राम गृह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा प्रयास अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और कुशलता से करना होना चाहिए। इसी से हम जन अपेक्षाओं का सम्मान करने में सफल हो सकते हैं। राज्य के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना और अर्द्धसेना में शामिल होकर देश सेवा कर रहा है। उत्तराखंड देवों और वीरों की भूमि है। वह स्वयं सैनिक परिवार से हैं। इसलिए सैनिकों के कार्यक्रम में आने से गर्व महसूस होता है।
विज्ञापन

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि राज्य के विकास में सामाजिक संस्थाओं की भी भूमिका है। आदर्श समिति डेढ़ दशक से सामाजिक गतिविधियों को कर रही है। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतना नंद महाराज ने कहा कि सरकार और सामाजिक संस्थाएं दोनों को मिलकर समाज के विकास को गति देने का प्रयास करना चाहिए। संस्था अध्यक्ष आशा कोठारी ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में बीएसएफ की ओर से लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन करने के अलावा शहीदों के परिजनों का सम्मान किया। इसके अलावा उल्लेखनीय काम करने वाले वन, पुलिस और शिक्षकों के साथ प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में संस्था सचिव हरीश कोठारी, भाजपा नगर अध्यक्ष विनय कंडवाल, माजरी अध्यक्ष राजकुमार, पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, जिला उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, मनोज नौटियाल, नगीना रानी, ओम प्रकाश भट्ट, लच्छीराम लोधी, मनीष यादव, पंकज शर्मा, चंद्रभान पाल, प्रकाश कोठारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed