फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Even after independence, the villagers of Talbandani are craving for basic facilities

आजादी के बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे तालबांदनी के ग्रामीण

Wed, 18 Aug 2021 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Even after independence, the villagers of Talbandani are craving for basic facilities
जानजोखिम में डालकर इस तरह उफनते गदेरे को पार कर रहे तालबांदनी के ग्रामीण। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। भले ही देश को आजाद हुए 75 वर्ष बीत गए हो, लेकिन तालबांदनी के ग्रामीण आज भी अपने को गुलामी की जंजीरों में कैद मान रहे हैं। इस गांव के ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। गांव में यातायात सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीण बरसात में जानजोखिम में डालकर उफनते गाड़ गदेरे को पार करने को मजबूर हैं। शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लॉक अंतर्गत ऋषिकेश से मात्र 30 किमी दूर तालबांदनी गांव पड़ता है। इस गांव के आसपास कंटरा, आमकाटल आदि करीब एक दर्जन से अधिक गांव हैं। मानसून सीजन जुलाई और अगस्त में इन गांवों के ग्रामीणों की दुश्वारियां अधिक बढ़ जाती है। गदेरे ऊफान पर आने से इन गांवों में यातायात की सुविधा बंद हो जाती है। जैसे-जैसे गदेरे का पानी कम होता है तभी ये लोग आवाजाही करते हैं। गदेरों के ऊपर कहीं भी पैदल पुल की सुविधा नहीं है। ऐसे में स्कूली बच्चे और ग्रामीणों को आवाजाही करने में बहुत परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण अरविंद सिंह, मनोरमा देवी, विशनी देवी, नरेंद्र रावत, धनवीर रावत, बालम सिंह ने बताया कि आजादी के बाद से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। गांव के ग्रामीण आज भी स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, नेटवर्क से महरुम हैं। जनप्रतिनिधियों को चुनाव में ही इस क्षेत्र की सुध आती है। चुनाव जीतने के बाद कोई भी प्रत्याशी इन गांवों में झांकते तक नहीं है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार सबने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव का विरोध करने की ठानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed