फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Entry to ARTO office closed since yesterday

एआरटीओ कार्यालय में कल से बिना एप्वाइंटमेंट की इंट्री बंद 8888

Thu, 23 Jul 2020 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Entry to ARTO office closed since yesterday
ऋषिकेश। कोविड-19 के खतरे को देखते हुए अब एआरटीओ कार्यालय में आम लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद ही कार्यालय में इंट्री हो पाएगी। यह नियम कल शुक्रवार से लागू होगा।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी अनिता चमोला ने बताया कि अभी तक आवेदन शुल्क और अन्य फीस ऑनलाइन ही ली जा रही है। लाइसेंस नवीनीकरण, डुप्लीकेट लाइसेंस, पता परिवर्तन, वाहनों की फिटनेस, वाहनों का पंजीकरण, नवीनीकरण, डुप्लीकेट आरसी, आरसी समर्पण आदि कामों के लिए एआरटीओ कार्यालय में भीड़ हो रही है। जिससे कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कल शुक्रवार 24 जुलाई से ऑनलाइन के बाद ही लोगों को कार्यालय में किसी काम के लिए इंट्री मिलेगी। इसके लिए संबंधित व्यक्ति को artorishikesh.in पर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा, जिसमें काम के दिनों के तय संख्या के अनुसार ही लोगों को अपॉइंटमेंट दिए जाएंगे। जिस व्यक्ति को एप्वाइंटमेंट में जो तारीख दी जाएगी, उसे तारीख के अनुसार ही कार्यालय आना होगा। बिना अपॉइंटमेंट वाले लोगों को गेट से ही लौटाया जाएगा। artorishikesh.uk@gmail.com पर लोग पत्राचार भी किया जा सकता है। विभाग की ओर से पत्रों का भी जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed