फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Engineer drowns in Ganga while bathing, missing

Rishikesh News: नहाते समय गंगा में डूबा इंजीनियर, लापता

Wed, 10 Apr 2024 02:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Engineer drowns in Ganga while bathing, missing

विज्ञापन
दोस्त के साथ ऋषिकेश घूमने आया एक युवक गंगा में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया। लखनऊ निवासी युवक हैदराबाद की एक आईटी कंपनी में इंजीनियर है। युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने अभियान चलाया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया।




एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रोहन जोशी (26 वर्ष) पुत्र चंद्रकांत जोशी निवासी आशुतोष नगर, कृष्णा नगर आलमबाग लखनऊ अपने दोस्त दीपक निगम निवासी पराग रोड एलडीए कालोनी लखनऊ के साथ यहां घूमने आया था। मंगलवार की सुबह दोनों मुनि की रेती थाना क्षेत्र के सच्चा धाम के निकट ध्रुव घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान रोहन जोशी तेज बहाव की चपेट में आने से बह गया। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ के निरीक्षक सजवाण ने बताया कि गंगा में युवक की तलाश की गई, मगर उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed