फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Energy corporation will give notice to IDPL management

Rishikesh News: आईडीपीएल प्रबंधन को नोटिस देगा ऊर्जा निगम

Sun, 01 Jun 2025 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Energy corporation will give notice to IDPL management

विज्ञापन
आईडीपीएल फैक्टरी पर ऊर्जा निगम का 55.95 करोड़ का बिजली का बिल बकाया है। आईडीपीएल प्रबंधन को सेक्शन चार का नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। पूर्व में सेक्शन तीन का नोटिस भेजा जा चुका है।

आईडीपीएल की कॉलोनी में वर्तमान में करीब 800 परिवार निवास कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर इन लोगों से सिक्योरिटी राशि लेकर ऊर्जा निगम ने बिजली के अस्थाई कनेक्शन दे रखे हैं। आईडीपीएल फैक्टरी पर पूर्व का 55.95 करोड़ का बिजली का बिल बकाया है। बकाया भुगतान के लिए ऊर्जा निगम ने आईडीपीएल प्रबंधन को सेक्शन तीन का नोटिस पूर्व में दिया था। अब सेक्शन चार का नोटिस भेजने की तैयार कर रहा है।
विज्ञापन




क्या होता है सेक्शन चार



सेक्शन चार नोटिस सरफेसी अधिनियम के तहत एक महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रिया है। इसका उपयोग ऋणदाता को उधारकर्ता की ओर से बकाया राशि का भुगतान न करने पर सुरक्षित संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किया जाता है। जब उधारकर्ता 60 दिनों की अवधि के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं करता है तो ऋणदाता 13(4) नोटिस जारी कर सकता है। नोटिस सरफेसी अधिनियम के तहत ऋणदाता के लिए संपत्ति पर कब्जा करने का एक महत्वपूर्ण कानूनी उपकरण है। यह उधारकर्ता को बकाया राशि का भुगतान करने का अवसर देता है और यदि उधारकर्ता ऐसा करने में विफल रहता है तो ऋणदाता संपत्ति को बेच या पट्टे पर दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------

Iआईडीपीएल प्रबंधन को 55.95 करोड़ का भुगतान करने के लिए सेक्शन तीन का नोटिस भेजा जा चुका है। अब निगम की ओर से सेक्शन चार का नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
I
I
I
I- शक्ति प्रसाद, ईई ऊर्जा निगम ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article