फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Encroachment removed in the presence of police

पुलिस की मौजूदगी में हटाया अतिक्रमण

Sun, 17 Jul 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 17 Jul 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in the presence of police
- फोटो : filephoto

शांतिनगर में अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन ने पालिका के विवादित नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। नाला निर्माण शुरू होने पर स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। बाद में पुलिस ने सभी स्थानीय दबंगों को वहां से भगा दिया।

विज्ञापन


शांतिनगर और गंगानगर के बीच पालिका 28 लाख की लागत से पुराने नाले का निर्माण करा रही है। निर्माण कार्य के लिए जगह-जगह खुदाई की गई है। तीन जुलाई को हुई बारिश से नाले का पानी शांतिनगर में कई लोगों के घरों में घुस गया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मजदूरों को वहां से भगाकर काम बंद करा दिया था। शांतिनगर के लोगों का कहना है कि यहां नाले की आवश्यकता नहीं है। जो पानी इस नाले में आता है वह बनखंडी, टीएचडीसी और जंगल का है। नाले का निर्माण रेलवे रोड से होते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे तक किया जाना चाहिए। जबकि गंगानगर के लोग पुराना नाला निर्माण करने की मांग करते आ रहे है। पांच जुलाई को दोनों क्षेत्रों के लोग एसडीएम कुसुम चौहान से मिले थे। एसडीएम की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच नाले निर्माण को लेकर लिखित में आम सहमति बनी थी।
विज्ञापन


उस दिन तय किया गया कि पुराने नाले पर निर्माण जारी रहेगा। एक माह के अंतर्गत पालिका नाले की सफाई के साथ-साथ निर्माण पूरा करेगी। उसी के समीप से होते हुए दूसरा नया नाले का निर्माण सोमेश्वर मंदिर मार्ग से होते हुए पालिका करेगी, लेकिन जब 14 जुलाई को पालिका की जेसीबी शांतिनगर पहुंची तो वहां के लोगों ने काम नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाला निर्माण शुरू कराने को लेकर शनिवार को एसडीएम कुसुम चौहान, सीओ सीपी अंथवाल और कोतवाली निरीक्षक विजय चंद्र सिंह गुंसाई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ शांतिनगर पहुंची। प्रशासन ने पहले वहां नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाया। बाद में जेसीबी से पुरानी नाली खोदकर निर्माण शुरू कराया। इस दौरान शांतिनगर के लोगों ने निर्माण न होने देने को लेकर विरोध भी किया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली। बारिश के बीच शनिवार को दिनभर नाले पर निर्माण कार्य चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed