फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Encroachment in narrow streets, God is the master when fire breaks out

Rishikesh News: तंग गलियों में अतिक्रमण, आग लगने पर भगवान मालिक

Sun, 13 Oct 2024 02:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Encroachment in narrow streets, God is the master when fire breaks out
I
विज्ञापन

IIसड़कों का अतिक्रमण बन सकता है अग्निशमन में रोड़ा
I
I शहर के बाजारों की संकरी गलियां और उनमें पसरा अतिक्रमण आग लगने की स्थिति में अग्निशमन विभाग के लिए रोड़ा बन सकता है। त्योहारी सीजन आने के बाद भी प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर उदासीन बना हुआ है।
I
I
I
Iत्योहारी सीजन में आग लगने की घटनाएं बढ़ने की आशंका होती है। हल्की सी चिंगारी विकराल लपटों का रूप ले लेती हैं। शहर में त्रिवेणीघाट रोड, मुखर्जी मार्ग, लाला लाजपत राय मार्ग, सुभाष चौक, तिलक रोड, मायाकुंड मार्ग सहित अन्य बाजारों की सड़कों पर बेतहाशा अतिक्रमण पसरा हुआ है।
विज्ञापन

I
Iशहर की तंग गलियां में पसरा अतिक्रमण आग लगने की स्थिति में त्वरित सहायता कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकता है। स्थानीय प्रशासन बाजारों से अतिक्रमण हटाने को लेकर उदासीन बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iऋषिकेश फायर स्टेशन प्रभारी प्रताप सिंह राणा ने बताया कि ऋषिकेश स्टेशन में स्टाफ लगभग पर्याप्त संख्या में है। वहीं फायर हाइड्रेंट भी मौजूद हैं। जिनमें रेलवे रोड स्थित जल संस्थान कार्यालय, आदर्श नगर स्थित जल संस्थान टैंक, रेलवे स्टेशन सहित अन्य हाइड्रेंट शामिल हैं। लेकिन शहर के बाजारों में अतिक्रमण के कारण कई बार घटना स्थल तक पहुंचने में देरी हो जाती है। इससे औसत रेस्क्यू टाइम भी बढ़ जाता है।
I
I---
I
I
I
Iऋषिकेश स्टेशन में वाहनों की संख्या पर्याप्त
I
Iऋषिकेश फायर स्टेशन प्रभारी ने बताया कि उनके स्टेशन में अग्निशमन वाहनों की संख्या पर्याप्त है। तीन बड़े वाटर टैंकर हैं। जिनमें 5000 लीटर का वाटर और फॉम टैंकर है। वहीं 4500 लीटर और 2400 लीटर के दो वाटर टैंकर हैं। एक अग्निशमन बाइक है। जिसका उपयोग तंग गलियों और संकरे मार्गों में किया जाता है।

I
I
I
I---
I
I
I
I
I
Iतहसील प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण को लेकर लगातार अभियान चला रहा है। यदि बाजारों में अतिक्रमण है तो इसे दिखाया जाएगा। - स्मृता परमार, एसडीएम ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article