फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Encroached from Lonivi Guest House to Trunching Ground Gate

लोनिवि गेस्ट हाउस से ट्रंचिंग ग्राउंड गेट तक अतिक्रमण किया चिह्नि

Fri, 08 Nov 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Encroached from Lonivi Guest House to Trunching Ground Gate
अतिक्रमण चिह्नित करते नेशनल हाईवे के कर्मचारी। - फोटो : RISHIKESH
मुख्य मार्ग पर पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए नेशनल हाईवे विभाग ने दूसरे दिन लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस से ट्रंचिंग ग्राउंड के गेट तक अतिक्रमण चिन्हीकरण किया गया। एनएच विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना ने बताया कि चंद्रभागा पुल से कोयल घाटी मार्ग तक पसरे अतिक्रमण को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है। छह दिनों के भीतर अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई पूरी की जानी है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के वर्ष 1948 के नक्शे के अनुसार हरिद्वार रोड पर अतिक्रमण चिन्हीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेशानुसार शहर की मुख्य सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को हटाया जाना है। बीते दिनों इस संबंध में जिलाधिकारी देहरादून ने एनएच विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। इसी क्रम में बीते बुधवार को एनएच विभाग की टीम ने चंद्रभागा पुल से लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस तक अतिक्रमण चिह्नित किया था। दूसरे दिन सहायक अभियंता प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में एनएच विभाग की टीम लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस के तिराहे पहुंची। यहां से उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड के मुख्य गेट तक अतिक्रमण को चिह्नित किया। इस दौरान कोहली मार्केट और 72 सीढ़ी के आसपास स्थिति व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस मौके पर अपर सहायक अभियंता प्रवीन प्रताप, छत्रपाल सिंह, राजस्व निरीक्षक सतीश जोशी, बलदेव राणा, महिला उपनिरीक्षक नमिता सैनी और पांच पुलिस आरक्षी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed