{"_id":"6956754f95bc8964cd0b8d2f","slug":"employees-are-not-getting-their-salaries-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-136233-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: क्षय रोग केंद्र में तैनात कर्मियों को दो महीने से नहीं मिल रहा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: क्षय रोग केंद्र में तैनात कर्मियों को दो महीने से नहीं मिल रहा मानदेय
Thu, 01 Jan 2026 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Thu, 01 Jan 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
उप जिला चिकित्सालय का क्षय रोग केंद्र। स्रोत संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
परिवार का भरण पोषण करने में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। उप जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित क्षय रोग केंद्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से तैनात कर्मचारियों को दो महीने का मानदेय नहीं मिला है। इसकी वजह से कर्मचारियों को परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय परिसर में संचालित क्षय रोग केंद्र में वर्तमान समय में करीब 285 टीबी मरीज पंजीकृत हैं। इन मरीजों की स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से करीब चार अस्थायी कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
कर्मचारियों को बीते नवंबर और दिसबंर महीने का मानदेय नहीं मिला है। कर्मचारियों ने बताया कि बिना पैसों के परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी हो रही है। घर का राशन, बच्चों की स्कूल फीस संबंधी विभिन्न परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
-- -
कोट
बजट का अभाव होने के कारण ऐसी परेशानी बनी हुई है। शासन स्तर पर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कर्मचारियों को मानदेय भुगतान किया जाएगा। - डॉ. मनोज वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी