फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   elephants attack on farmers crops

श्यामपुर, ठाकुरपुर में हाथियों का उत्पात

Thu, 28 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 28 Jan 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
elephants attack on farmers crops

ग्राम सभा श्यामपुर और ठाकुरपुर में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात हाथियों ने किसानों की गेहूं की फसल रौंदने के साथ ही नंबरदार फार्म में दो घरों की चहारदीवारी को भी तोड़ दिया। लोगों का कहना है कि हाथी लगातार गांवों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे लोगों को जानमाल का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


लेकिन वन विभाग समस्या के प्रति उदासीन बना हुआ है। वन विभाग हाथियों को जंगल मेें रोकने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। क्षेत्र में गश्त, सुरक्षा दीवार और ऊर्जा बाड़ के नाम पर लाखों खर्चने के बाद भी हाथियों की रोकथाम नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


श्यामपुर के नंबरदार फार्म में मंगलवार की रात हाथी ने राकेश भट्ट और रमेश भट्ट की चहारदीवारी तोड़ डाली। गांव में घुसे हाथी से ग्रामीण दहशत में आ गए। हाथियों ने किसानों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया। ग्राम प्रधान शाकुंबरी बिष्ट ने वन विभाग से हाथियों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज सीमा से सटे गांव ठाकुरपुर और पांडे प्लॉट में लगातार हाथियों की चहलकदमी से किसानों के लिए खेती करना मुश्किल हो गया है। हाथी लगातार गांवों में घुसकर कई किसानों की गेहूं की फसल रौंद चुके हैं। इससे किसानों में आक्रोश है।
 

सत्यनारायण चौकी पहुंचे किसान
ठाकुरपुर के किसान हाथियों से सुरक्षा को लेकर बुधवार को सत्यनारायण मंदिर स्थित पार्क चौकी में पहुंचे। उन्होंने पार्क प्रशासन से क्षेत्र में गश्त लगाने की मांग की। किसानों ने बताया कि हाथी लगातार किसानों की फसल नष्ट कर रहे हैं। लेकिन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है।


भाजपा नेता विक्रम प्रसाद उनियाल के नेतृत्व में चौकी पहुंचे किसानों ने वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी को इसकी जानकारी दी। इस बाबत रेंजर गोस्वामी का कहना था कि किसानों ने गांव में हाथी के घुसने की जानकारी दी है। हाथी प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है।  शिकायत करने वालों में अनीता देवी, पुष्पा देवी, कौशल्या देवी, दर्शनी देवी, उदय जेठुडी, नवदेव उनियाल, कुंदन रणाकोटी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed