{"_id":"5844769b4f1c1be021a86a07","slug":"elephant-smashed-the-walls-of-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी ने तीन घरों की चहारदीवारी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी ने तीन घरों की चहारदीवारी तोड़ी
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश/रायवाला।
Updated Mon, 05 Dec 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
elephant
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीतनगर के शिव चौक इलाके में शनिवार रात जंगली हाथी ने खूब उत्पात मचाया। हाथी ने तीन घरों की चहारदीवारी तोड़ डाली। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
ग्रामीणों के अनुसार शनिवार देर रात जंगली हाथी प्रतीतनगर के रिहायशी इलाके शिव चौक में पहुंच गया। प्रतीतनगर गौहरीमाफी मुख्य मार्ग से होते हुए देर रात घर लौट रहे ग्रामीण अचानक हाथी को देखकर भाग खड़े हुए। लोगों ने शोर मचाकर जंगली हाथी की सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। हालांकि इस बीच हाथी ने सत्य प्रकाश तिवाड़ी, महीधर कुकरेती, त्रिलोकचंद बहादुर सिंह के घरों की कई करीब बीस-बीस मीटर चहारदीवारी तोड़ डाली। हाथी का उग्र रूप देखकर लागे घरों के अंदर ही दुबके रहे। करीब डेढ घंटे बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार को रेंज अधिकारी महेंद्र गिरि गोस्वामी ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित परिवारों ने वन विभाग से शीघ्र मुआजवा राशि देने और हाथी से सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की गश्त बढ़ाने की मांग की। रेंज अधिकारी ने ग्रामीणों को गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।