{"_id":"694fd8e845fc6c69960a1d82","slug":"elephant-rampage-in-lachhiwala-wheat-crop-destroyed-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1029-136047-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: लच्छीवाला में हाथी का उत्पात, गेहूं की फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: लच्छीवाला में हाथी का उत्पात, गेहूं की फसल रौंदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डोईवाला। वन सीमाओं के आबादी क्षेत्रों में हाथी का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार देर रात लच्छीवाला में हाथियों ने गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। हाथी के चिंघाड़ने से लोग दहशत में आ गए।
शुक्रवार रात दो बजे आबादी क्षेत्र में आए हाथी ने सुमित्रा देवी की गेहूं की फसल को रौंदकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं प्रेम सिंह के मकान की दीवार पर आकर जोर-जोर से चिंघाड़कर लोगों को भयभीत कर दिया। लच्छीवाला दुर्गा माता मंदिर के पास हाथी बेखौफ घूमता रहा जिससे लोग डरकर घरों में ही दुबके रहे।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पम्मीराज ने बताया कि दो बजे हाथी आबादी क्षेत्र में आ गया था। जिसकी सूचना वन विभाग के गश्ती दल को दे दी गई थी। बताया कि लच्छीवाला में अक्सर हाथी आबादी क्षेत्र में आकर नुकसान पहुंचा रहा है। कहा कि विभाग को जल्द प्रभावी व्यवस्था को बनाना चाहिए। लच्छीवाला वन रेंज अधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि हाथियों को जंगल में खदेड़ने के लिए गश्ती दल सक्रिय है। संबंधित क्षेत्रों में हाथियों की रोकथाम के लिए ओर प्रभावी व्यवस्था को बनाया जाएगा।