फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   elephant in shergarh

शेरगढ़ में हाथियों ने रौंदी गन्ने की फसल

Thu, 17 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Thu, 17 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
elephant in shergarh

वन सीमा से सटे गांवों में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। समूह में आ रहे हाथी खेतों में तैयार खड़ी गन्ने की फसल को निशाना बनाकर बरबाद कर रहे हैं। विभागीय स्तर पर भी समस्या का निदान नहीं होने से किसानों में रोष है। वन सीमाओं के समीपस्थ ग्रामीण इलाकों में हाथियों का उत्पात आए दिन बढ़ रहा है।

विज्ञापन


बड़कोट वन रेंज के माजरीग्रांट ग्राम पंचायत के लालतप्पड़, चांडी प्लांटेशन, शेरगढ़ आदि इलाकों में हाथियों का दल खेतों में तैयार खड़ी गन्ने की फसल का दुश्मन बना हुआ है। शाम ढलते ही हाथियों का झुंड आबादी की ओर रुख कर रहा है जिससे ग्रामीणों को जानमान का भय भी सताने लगा है।
विज्ञापन


देर रात शेरगढ़ गांव में घुस आए हाथियों ने किसान बलबीर सिंह के खेतों की ओर रुख किया। करीब दो बीघा गन्ने की फसल को रौंदकर बरबाद कर दिया। सुबह खेतों में आए किसान बलबीर सिंह ने बताया कि सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। इससे पहले भी हाथियों का झुंड किसानों की कई बीघा गन्ने की फसल को रौंद चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान किरन पाल ने बताया कि शुगर मिल और गन्ना समिति से मांग की जा रही है कि हाथियों द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए गन्ने की आपूर्ति पहले ले ले। जिससे किसानों को कम से कम नुकसान हो सके। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल पाल ने वन विभाग से किसानों के लिए उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।


जिला पंचायत सदस्य ताजेंद्र सिंह ने बताया कि समस्या उच्चाधिकारियों को बताई जा चुकी है। डिप्टी रेजर गणेश उनियाल ने बताया कि हाथियों की आमद बढ़ने से रात्रि गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed