{"_id":"7efac3c3dcadca0cfe7b2932a4febc0a","slug":"elephant-in-residential-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी क्षेत्र में हाथी की दस्तक से दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 26 Nov 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन
श्यामपुर। आबादी क्षेत्र में लगातार हाथियों की दस्तक से लोगों में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार तड़के एक हाथी आईडीपीएल आयकर विभाग के कार्यालय पास आ धमका। इससे सुबह टहलने निकले लोगों में हड़कंप मच गया। हाथियों की आमद से दहशत में आए लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के एक हाथी जंगल से निकलकर मुर्गीफार्म हाईवे से होते हुए आईडीपीएल में जा घुसा। कुछ देर बाद केनाल रोड़ आयकर विभाग के कार्यालय के पास से सड़क में आ गया। आबादी क्षेत्र में सड़क पर हाथी देखकर सुबह टहलने निकले लोग दहशत में आ गए।
उन्होंने मौके से किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काफी देर तक सड़क में खड़ा रहने के बाद हाथी सड़क पार कर हाइडिल की ओर चला गया। उधर, स्थानीय लोगों ने हाथियों का आमद को देखते हुए वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
बता दें कि अक्तूबर से मार्च तक हाथियों का मस्तकाल चलता है। लिहाजा वन विभाग ने पहले ही लोगों को सुबह जंगल के आस-पास के रास्तों में टहलने न जाने की हिदायद दी है।