फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephant fells tree on railway track

Rishikesh News: रेलवे ट्रैक पर हाथी ने गिराया पेड़

Thu, 04 Dec 2025 01:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 04 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Elephant fells tree on railway track
लच्छीवाला-देहरादून रेलवे ट्रैक पर तड़के ढ़ाई बजे हाथी ने टक्कर मारकर एक पेड़ गिरा दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को रेलवे ट्रैक से हटा दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार तड़के ढ़ाई बजे रेलवे की ओर से वन विभाग को सूचना दी गई कि लच्छीवाला रेलवे पुल से करीब आधा किमी आगे हाथी ने एक पेड़ गिरा दिया है जो रेलवे ट्रैक पर है। रेलवे ट्रैक पर भारी पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और तत्काल वन विभाग की टीमें मय उपकरणों के साथ मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


गनीमत रही है कि इस अवधि में किसी ट्रेन की आवाजाही नहीं हुई। वनकर्मियों ने तत्काल रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए काम शुरू कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद पेड़ को हटाया जा सका। जिसके बाद रेलवे ट्रैक ट्रेनों के आने-जाने के लिए खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लच्छीवाला की वन क्षेत्राधिकारी मेधावी कीर्ति ने बताया कि बुधवार तड़के ढ़ाई बजे हाथी द्वारा रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिराए जाने की सूचना रेलवे से मिलते ही तत्काल टीमें भेजकर पेड़ को हटवाकर अवगत करा दिया गया था। हाथी की गतिविधियां होने के कारण विभागीय टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed