फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Elephant coming every day, boundary wall damaged

Rishikesh News: हीफर रियरिंग फार्म में रोज आ रहा हाथी, चहारदीवारी की क्षतिग्रस्त

Sat, 22 Nov 2025 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Elephant coming every day, boundary wall damaged
1 डोईवाला माजरी ग्रांट में हाथी कि ओर से तोड़ी गई चाहरदिवारी।स्रोत-जागरूक पाठक
- फार्म के पीडी ने वन विभाग को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। हीफर रियरिंग फार्म पशुलोक में हर रोज हाथी आ रहा है। उसने फार्म की बाउंड्रीवाल का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया है। फार्म के परियोजना निदेशक ने वन विभाग के रेंजर को पत्र लिखकर हाथी के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है। हीफर रियरिंग फार्म पशुलोक के परियोजना निदेशक राजेंद्र मठपाल ने बताया कि एक नवंबर से हर रोज हाथी आ रहा है। उसने एक स्थान पर फार्म की चहारदीवारी को नुकसान पहुंचाया है। फार्म में वर्तमान में करीब 256 गाय-बछड़े हैं। उन्होंने बताया कि हाथी से डर का माहौल बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी को फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। क्षेत्रीय वन बीट अधिकारी भी अपने क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहते है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को पत्र लिखकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed