{"_id":"691a2fb0cdb77f4d5f07e5bb","slug":"elephant-breaks-the-gate-of-a-house-in-athoorwala-rishikesh-news-c-5-1-drn1046-836352-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अठूरवाला में हाथी ने तोड़ा मकान का गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अठूरवाला में हाथी ने तोड़ा मकान का गेट
Mon, 17 Nov 2025 01:40 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
अठूरवाला में हाथी ने तोड़ा मकान का गेट: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अठूरवाला के आबादी वाले क्षेत्र में इन दिनों हाथी की आवाजाही बनी हुई है। शनिवार देर रात हाथी एक मकान के गेट से आंगन में दाखिल हुआ और मकान का मुख्य गेट तोड़ते हुए बाहर निकल गया। स्थानीय सभासद प्रदीप नेगी ने कहा कि अठूरवाला में बीती रात हाथी चौक नंबर छह पर महावीर असवाल के मकान में पिछले गेट से आंगन में दाखिल हुआ। मुख्य गेट तोड़ता हुआ बाहर निकल गया। हाथी पांचवें चौक तरफ से घुसा था। आबादी क्षेत्र में घूमने के बाद हाथी जीवनवाला की तरफ चला गया। हाथी की लगातार आवाजाही से लोगों में दहशत बनी हुई है। रेंजर धीरज रावत ने कहा कि हाथी की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। वनकर्मियों काे गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन