{"_id":"57f2b8a54f1c1b8c3226fe67","slug":"electronic-shop-breached-millions-made-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक शॉप में सेंध, लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक शॉप में सेंध, लाखों का माल उड़ाया
rishikesh
Updated Tue, 04 Oct 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक शॉप में सेंध
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने कानून व्यवस्था को धता बताते हुए शहर के सबसे व्यस्त लक्ष्मणझूला-ऋषिकेश हाईवे पर एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप में सेंध लगाकर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
गोशाला रोड चौदहबीघा में स्थित पुरानी चुंगी के समीप हाईवे किनारे नीरज सहरावत निवासी गंगानगर की इलेक्ट्रॉनिक शॉप है। सोमवार तड़के करीब चार बजे किसी परिचित उन्हें मोबाइल पर सूचना दी कि शॉप का आधा शटर उठा हुआ है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे शॉप स्वामी नीरज को शटर पर लगे ताले गायब और शटर ऊपर उठा मिला। अनहोनी की आशंका में शॉप के अंदर पहुंचकर छानबीन की तो होश उड़ गए। 12 एलईडी टीवी, चार सिलिंग फैन और एयरकंडीशनर का स्टैबलाइजर गायब मिला। चोरी की घटना से आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
मौके पर सीओ चक्रधर अंथवाल, कोतवाल विजयचंद्र सिंह गुसाईं अधीनस्थों के साथ पहुंचे और मौका मुआयना कर चोरी की जानकारी ली। पीड़ित व्यापारी ने ढाई लाख से अधिक के सामान की चोरी होना बताया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर, घटना पर स्थानीय व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की है।
कार का पहिया उड़ाया
गोशाला रोड, चौदहबीघा क्षेत्र में चोर एक गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी कार का अगला पहिया चोरी कर ले गए। कार स्वामी दिवाकर गुप्ता ने बताया कि वह अक्सर यहां कार पार्क करते हैं। सुबह कार लेने आए तो चालक साइड का पहिया गायब मिला। उन्होंने बताया कि गेस्ट हाउस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर उसमें चार संदिग्ध नजर आ रहे हैं। मामले से पुलिस को अवगत कराया दिया गया है।
यह हो चुकी हैं चोरियां
पांच फरवरी 2016 रेलवे रोड पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में।
11 फरवरी 2016 हरिद्वार रोड पर विक्रम यूनियन और फ्रीज रिपेयरिंग शॉप में।
20 फरवरी 2016 आवास विकास कॉलोनी में स्कूल संचालक की कोठी में।
26 फरवरी 2016 क्षेत्र रोड और झंडा चौक की तीन दुकानों में चोरी।
जून 2016 में तिलक रोड स्थित एक आवास में चोरी।
अक्तूबर 2016 में पुरानी चुंगी, चौदहबीघा में इलेक्ट्रॉनिक शॉप में चोरी।