{"_id":"65259d54f1733074d108bb7e","slug":"electro-compulsive-therapy-at-state-mental-health-institute-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-263591-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सही इलाज और परामर्श से दूर किया जाएगा मनोरोग : डॉ. शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सही इलाज और परामर्श से दूर किया जाएगा मनोरोग : डॉ. शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iमहानिदेशक ने मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में किया ईसीटी कक्ष का उद्घाटन
I
I
I
Iचिकित्सालय भवन और ओपीडी का निरीक्षण कियाI
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई में इलेक्ट्रो कंपल्सिव थेरेपी (ईसीटी) कक्ष का उद्घाटन महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. विनीता शाह ने किया। चिकित्सालय भवन और ओपीडी का निरीक्षण किया। 100 बेड के लिए निर्मित नए चिकित्सालय भवन को भी देखा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पड़ोसी राज्य के मानसिक मरीजों का भी उपचार कर रहा है। नवनिर्मित भवन से संस्थान के संचालित होने पर मरीजों को भर्ती करने की समस्या नहीं रहेगी। वर्तमान में संस्थान में 30 बेड हैं, जिसमें से 13-13 महिला और पुरुष और चार बेड प्राइवेट हैं। बेड की संख्या कम होने से मरीजों की संख्या बढ़ने पर समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने कहा कि सही इलाज और परामर्श से मनोरोग को दूर किया जा सकता है।
इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विनय शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर्ष यादव, विधायक प्रतिनिधि अनिल नौटियाल, संयुक्त निदेशक डॉ. केएस नेगी, डाॅ. आरकेएस अहलूवालिया, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. रविंद्र नवानी, क्रिश्चियन अस्पताल हरर्बटपुर के डाॅ. पवन शर्मा मौजूद रहे। संचालन डा. रोहित गोंदवाल और डॉ. शुचि पूनम ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
Iहिंसक मनोरोग मरीजों के लिए थेरेपी कारगरI
संस्थान के वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डाॅ. रविंद्र नवानी ने बताया कि कई मानसिक मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें सभी दवाएं देने के बाद भी असर नहीं होता है। ऐसे में थेरेपी सहायक होती है। हिंसक मनोराग मरीजों के साथ ही ऐसे मानसिक रोगी जिनमें आत्महत्या की प्रवृत्ति होती है, उनके लिए थेरेपी कारगर साबित होगी।